March 29, 2024

दीपावली पर 10 लोकप्रिय लाइन्स – 10 Lines on Diwali in Hindi

Diwali par 10 Lines in Hindi – सबसे पहले आप सभी को चलोहिंदी की तरफ से इस दिवाली की बहुत-बहुत बधाइयाँ। दोस्तों मै यहाँ दिवाली पर कुछ पंक्तिया 10 Lines on Diwali in Hindi for Class 2, Class 3 शेयर करने वाला हूँ इन्हें आप Diwali Essay in Hindi 10 Lines भी कह सकते है।

10 Lines on Diwali in Hindi for Class 1 to 5

10 Lines on Diwali in Hindi for Class 1 to 5

अगर आपका टीचर आपसे बोले कि Write 10 Lines on Diwali in Hindi तब आप इन दीपावली पर लिखे हुए लोकप्रिय वाक्य को इस्तेमाल कर सकते है या फिर आप इन 10 Lines on Deepawali in Hindi को सीधे अपने दोस्तों के साथ Whatsapp या Facebook के द्वारा भी शेयर कर सकते है।

दिवाली पर 10 लाइन हिंदी में

  1. भारत त्योंहारों का देश है और दिवाली यहाँ का सबसे बड़ा और धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है।
  2. दिवाली आने से लगभग 1 महीने पहले ही लोग अपने घरो की साफ़-सफाई करने में लग जाते है।
  3. दीपावली पर घी के दीये इसलिए जलाए जाते है क्योंकि जब श्री राम अपना वनवास काट कर अपनी अयोध्या में वापिस पहुचे थे तब लोगो ने उनकी आने की ख़ुशी में घी के दीये जलाए थे।
  4. दिवाली का यह शुभ त्यौहार बुराईयों (रावण) पर अच्छाई (श्री राम) पर विजिय पाने का त्यौहार है। इस इन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी।
  5. अमावस्या की रात को दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है ताकि अमावस्या की काली रात के अँधेरे को ख़त्म किया जा सके।
  6. दिवाली वाले दिन पुरे भारत में National Holiday होता है। यह त्यौहार लगभग 5 दिनों तक चलता है जैसे छोटी दिवाली फिर बड़ी दिवाली।
  7. दीपावली के दिन लोग धन की देवी माता लक्ष्मी जी से धन और अपने जीवन की खुशहाली की कामना करते है।
  8. इस दिन सबसे पहले श्री गणेश जी की पूजा की जाती है।
  9. बाजारों में इस दिन खूब रौनक रहती है। दुकानों पर तरह-तरह की मिठाईयां सजी रहती है और लोग आपस में खूब सारी मिठाईयां बांटते है और गले मिलते है।
  10. रात होते होते लोग पटाखे, अनार, फुलझड़ीयां जलने लगते है और दिवाली का भरपूर आनंद उठाते है।

Some Lines on Diwali in Hindi

दिवाली हिन्दुओ का त्यौहार है और इस पर्व को लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी लोग मिलकर बड़ी धूम-धाम से मनाते है। अगर आपसे कोई नाराज है तो आप इस दिन उसको मिठाई देकर बड़ी आसानी से मना सकते है क्योंकि यह प्यार का पर्व है।

दिवाली आने का लोग महीनो से इंतज़ार करते है। इस दिन लोग अपने घरो की, आस-पास की साफ़-सफाई करते है लेकिन हमे यह सिर्फ दिवाली पर ही नहीं बल्कि पुरे साल करना चाहिए।

आजकल के बच्चे बाजार से बड़े-बड़े पटाखे लेकर आते है जो हमारी पृथ्वी के वातावरण के लिए अत्यंत खतरनाक होता है। साथ ही कुछ लोग बड़े पटाखों के कारण हादसे का शिकार भी हो जाते है। ऐसे में हमे सावधानियां बरतनी चाहिए और विशेषकर अपने बच्चो का ख्याल रखना चाहिए।

कुछ लोग दिवाली के दिन नशा करते है जैसे शराब का सेवन, चरस, गान्झा इयादी। लेकिन दिवाली खुशियों का त्यौहार है ऐसा करके वो लोग अपने ही घरो में जहर घोलते है। यहाँ तक की लोग जुआ तक खेलते है। समझ में नहीं आता ऐसे लोग क्या साबित करना चाहते है जो ख़ुशी के दिन भी अपनी आदतों से अपने परिवार की खुशियों के आड़े आते है।

मेरा आप सभी से अनुरोध है आप दिवाली को दिवाली के तरीके से मनाये। एक बात का ध्यान रखे खुशियाँ बांटने से बढती है। बच्चे किसी भी चीज़ के लिए जिद न करे।

इस दिन सुबह उठकर नहाये फिर अपने माता-पिता के पैरो को स्पर्श करे और उनका आशीर्वाद ले। बल्कि सिर्फ दिवाली वाले दिन ही क्यों आपको ऐसा हमेशा करना चाहिए।

इसी के साथ मै आपके विदा लेना चाहूँगा और आशा करूँगा मेरे द्वारा लिखी गई 10 Lines on Diwali in Hindi, Some Lines on Diwali in Hindi (Short Essay on Diwali in Hindi) आपको अच्छी लगी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *