March 29, 2024
True Love Story in Hindi

दर्द भरे प्यार की कहानी😪 – True Love Story in Hindi (Sad Love Story)

Heart Touching Sad Story in Hindi:- आज मैं आपको ऐसी True Love Story in Hindi (प्यार की दर्द भरी कहानी) सुनाऊंगा जिस से अगर आपके कभी सच्चा प्यार किया होगा तो आप रोने लग जाओगे। वैसे तो आजकल हर किसी को प्यार हो जाता है लेकिन सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता।

True Love Story in Hindi

सच्चा प्यार (True Love) क्या है? सच्चा प्यार तो एक अहसास होता है यह दिखता नहीं है और ना ही इसे किसी को बताया जा सकता है। यह बस महसूस किया जा सकता है। इसे महसूस भी सिर्फ वही लोग कर सकते है जो किसी से सच्चा प्यार करते है।

जब किसी व्यक्ति को किसी से सच्चा प्यार होता है तब वह यह नहीं सोचता कि इसका अंत क्या होगा? क्योंकि वह व्यक्ति उस प्यार में पूरी तरह से खो जाता है एक तरह से गायब हो जाता है। फिर उसे अच्छा बुरा कुछ दिखाई नहीं देता। चलिए पढ़ते है ऐसे ही True Love Story in Hindi (Sad Love Story).

Heart Touching True Love Story in Hindi

एक लड़का था जो एक लड़की से बेहद प्यार करता था। वह उस लड़की के लिए कुछ भी कर सकता था। बेचारा भोला भाला सा प्यार में एकदम अँधा। लेकिन उन दोनों के प्यार में दो बड़ी रूकावटे आ रही थी पहली यह की वह लड़का बहुत गरीब था वही दूसरी यह की लड़का अलग जाती से था और लड़की अलग जाती से थी।

लड़का अक्सर लड़की से पूछता था क्या वह उस से शादी करेगी? लड़की जवाब देती थी कि मैं तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही शादी करना चाहती हूँ लेकिन मेरे घर वाले कभी इस बात के लिए राजी नहीं होंगे। अगर हम भाग कर शादी करेंगे तो आजकल का समाज तुम्हे मालूम है कितना बुरा है यह हमें जीने नहीं देगा।

लड़का लड़की से कहता है अगर हमारी शादी नहीं हुई तो क्या तुम मुझे भूल जाओगी? इस पर लड़की कहती है मेरी साँसे रुक सकती है लेकिन मैं तुम्हे कभी नहीं भूल सकती।

समय निकलता गया लड़की के घरवालो ने लड़की के लिए एक लड़का देख लिया। जब लड़के को यह बात मालूम हुई तो वह उस लड़की के अन्दर अपने लिए नफरत पैदा करने लगा। वह जानबूझकर ऐसे काम करने लगा जो लड़की को पसंद नहीं थे। इस से लड़की उस लड़के से नफरत करने लगी।

उस लड़की की शादी किसी और से और हो रही और वह लड़का अन्दर ही अन्दर घुटन महसूस कर रहा था।

Sad True Love Story in Hindi

जिस दिन उस लड़की की शादी थी उसी दिन उस लड़के ने लड़की की छोटी बहन को फ़ोन किया और कहा मैं जो कुछ भी कहू वह सारी बातें अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लेना। जब तुम्हारी बहन आये तो उसे यह रिकॉर्डिंग सुना देना।

लड़की की शादी हो जाती है और वह तीन दिन बाद अपने घर आती है। लड़की की बहन कहती है दीदी आपको कुछ सुनाना है। लड़की कहती है हाँ सुनाओ क्या सुनाना है।

अब जैसे ही वह फ़ोन को चलाती है उसमे से रोने की आवाज आती है। लड़की अपनी बहन से कहती है ये आवाज़ तो मनोज की लग रही है।

इस पर उसकी बहन कहती है, दीदी जिस दिन आपकी शादी थी उस दिन मनोज का फ़ोन आया था वह बहुत जोर जोर से रो रहा था। अब आप खुद सुन लीजिये।

फ़ोन की रिकॉर्डिंग शुरू होती है और मनोज रो रो कर कह रहा था “आरती मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और अपने जीते जी तुम्हारी शादी किसी और के साथ होते हुए नहीं देख सकता।

आरती मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया है इसलिए मैं तुम्हे हमेशा खुश देखना चाहता हूँ। मैं बस चाहता हूँ कि तुम अपनी जिन्दगी में आगे बढती रहो। मैं तुम्हे कभी भुला नहीं सकता।

बस इतना कहकर फ़ोन कट हो जाता है और यह बात सुनकर आरती बहुत रोती है और अपनी बहन से कहती है कि तुमने मुझे उसी दिन क्यों नहीं बताया जिस दिन मनोज का फ़ोन आया था।

छोटी बहन भी रोने लगती है और कहती है दीदी मैं क्या करती मैं कसमो के धागों में बंधी हुई थी।

दर्द भरी प्यार की कहानी

अब आरती उसी नंबर पर फ़ोन लगाती है और दूसरी तरफ फ़ोन उठता है –

हेल्लो, हेल्लो आंटी जी मनोज कहा है

मनोज की माँ – वह रोने लगती है और कहती है “बेटी मनोज अब इस दुनिया में नहीं रहा

आरती रोते हुए – आंटी यह सब कैसे हुआ और कब हुआ?

मनोज की माँ – पता नहीं बेटी मेरे मनोज ने जिन्दगी को अपने आप से दूर कर डाला। उसने कसम खा ली की वह किसी से शादी नहीं करेगा।

आरती – आंटी ये कब की बात है

मनोज की माँ – 22 नवम्बर की

यह सब सुनकर वह लड़की फ़ोन काट देती है। दोस्ती 22 नवम्बर को उस लड़की की शादी थी। यह सब सुनकर वह लड़की बहुत रोई।

“महोब्बत साथ हो ये ज़रूरी नहीं, पर महोब्बत जिन्दगी भर हो ये बहुत ज़रूरी है !

लड़की सोचने लगी मैंने अपने मनोज पर विश्वास क्यों नहीं किया। अगर उस समय मैंने विश्वास किया होता तो वह इस तरह जिन्दा रहकर भी मुर्दा नहीं होता।

दोस्तों विश्वास एक बहुत बड़ी चीज़ होती है। हमें लोगो को समझना चाहिए जिस से जैसा मनोज के साथ हुआ वैसा और किसी के साथ न हो। अगर प्यार करते हो तो निभाना भी सीखो। प्यार हमें जीने की वजह देता है। प्यार की वजह से ये दुनिया आज कायम है।

आपकी इस सच्ची दर्द भरी कहानी पर क्या राय है? हमें बताये आपको यह प्यार की दर्द भरी कहानी (True Love Story in Hindi) कैसी लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *